जिंदगी बड़ी लम्बी लगती है ना
पर कभी कभी
वक्त इतनी जल्दी गुजर जाता है
पता भी नही चलता ...
अजनबी से होते है सब
जब हम इस दुनिया मे आते है
ओर एक दिन अजनबी ही तो बन जाते है
जब हम इस दुनिया से चले जाते है
पर एक लंबा वक्त इस बीच
हमे मिलाती है अपनो से
कुछ मतलबी अपनो से ओर
कुछ जो अपने रहते है
पर अपने नही होते
ओर कुछ लगते तो है अपने है
पर एक चहरा छुपा होता है मतलब का
जिंगदी बड़ी लम्बी लगती है ना
पर होती नही ।
दीपक पटेल ( शब्बु )
✍
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें